लोकटूडे न्यूज नेटवर्क -सलुम्बर सेमारी(बीएल जोशी)
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन
सलूम्बर। जिले के सेमारी नगर की पीएम श्री राउमावि परिसर में उपखंड स्तरीय 76 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
सेमारी तहसीलदार डुंगरलाल प्रजापत ने राष्टीय गान के साथ तिरंगा फहराकर कार्यक्रमो की शुरुवात की,तथा सेमारी पुलिस थानाधिकारी गोपाल कृष्ण परमार के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी।
स्कूल मैदान में नगर की समस्त सरकारी तथा निजी शिक्षण संस्थानों के बालक बालिकाओं ने पीटी परेड सहित विभिन्न योगासन कर दर्शकों का मन मोह लिया,साथ ही बच्चो ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी जहा पर लोगो ने पारितोषिक देकर बच्चो का उत्साहवर्धन किया,उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रमो के दौरान स्कूल प्रांगण में बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा क्षेत्रवासी मौजूद रहे,इससे पूर्व ग्राम पंचायत तहसील कार्यालय पंचायत समिति कार्यालय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित समस्त सरकारी कार्यालयों एवम आवासो पर झंडा फहराया गया,इस बार बच्चो ने देशभक्ति गीतों के साथ साथ धार्मिक भक्ति भजनों पर भी नृत्य प्रस्तुत किये।
उपखण्ड स्तरीय प्रतिभावान बालक बालिकाओं व उत्कष्ट कार्य करने वाले 29 महानुभवो का मंच पर सम्मान किया गया,कार्यक्रम में सेमारी ग्राम पंचायत सरपंच पार्वती देवी मीणा सहित समस्त कार्मिक एवम कस्बे के प्रमुख गणमान्य एवम जन प्रतिनिधि व व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रीय त्योहार को धूमधाम से मनाया।