Home latest नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी तेज कवर सम्मानित

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी तेज कवर सम्मानित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्टर: बृजकिशोर पारीक

जोधपुर |  नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हॉल में गुरुवार को भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय, जोधपुर की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी तेज कवर को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने तेज कवर को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विशेष रूप से थैलेसीमिया मरीजों की सेवा और ‘थैलेसीमिया कुटुंब योजना’ में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में देवेंद्र जोशी, संतोष अहलावत, राजेंद्र पालीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं।

28 वर्षों से सेवा का समर्पण

तेज कवर पिछले 28 वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सेवाएं दे रही हैं। थैलेसीमिया वार्ड में मरीजों की देखभाल, पोषण और मानसिक संबल देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

समाज सेवा में भी अग्रणी

चिकित्सा सेवा के अलावा तेज कवर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। उन्होंने जरूरतमंद बेटियों की शादी, महिला आत्मनिर्भरता, दिव्यांग उत्थान और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

प्रेरणादायक व्यक्तित्व

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि तेज कवर जैसी हस्तियां समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके कार्यों ने न केवल जरूरतमंदों की मदद की है, बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा दी है।

सम्मेलन में महिला शक्ति, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने ऐसी प्रेरणादायक महिलाओं को आगे लाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि नई पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version