Home latest सीकर में होगा भव्य फागोउत्सव का आयोजन

सीकर में होगा भव्य फागोउत्सव का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लोक संस्कृति से जुड़े कई कलाकार करेंगे शिरकत

सीकर। जिला मुख्यालय पर पहली बार शानदार भव्य फागोउत्सव का आयोजन 23 फरवरी को होगा कार्यक्रम आयोजक तेज कंवर राठौर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 23 फरवरी को सीकर में आयोजित होने वाले मारूस्थान कार्यक्रम 2025 का आयोजन जयपुर रोड श्रीनाथ पेट्रोल पंप के सामने अन्नपूर्णा होटल में होगा। उन्होंने बताया कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में फूलों की होली सहित राजस्थानी परंपरा से जुड़े कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में कॉमेडियन सोनू शेखावत फोक सिंगर राजस्थान मीनाक्षी राठौर माही शेखावत व मोना राठौर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी कार्यक्रम में सभी ऑडियंस के लिए उपहार रखा गया है। प्रथम पुरस्कार के रूप में 11हजार रुपये द्वितीय पुरस्कार के रूप में 51 सौ तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 21सौ विजेताओं को दिए जाएंगे। कार्यक्रम में विशेष पांच विजेताओं को हेलीकॉप्टर राइड के पुरस्कार से नवाजा जाएगा इस अवसर पर कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया प्रेस वार्ता के दौरान आयोजक तेज कंवर राठौर कविता शेखावत सहसंयोजक राजकंवर राठौर व मंजू राठौर उपस्थिति रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version