लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड अधिकारी उनियारा शत्रुघ्न सिंह गुर्जर ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार विद्यार्थीयों के शिक्षा का स्तर जांचने और विधालय में चल रहे पढ़ाई विद ए आई की जाँच करने के लिए एस डी ओ ने खातोली एवं रसूलपुरा स्कूल का निरीक्षण किया । उच्च माध्यमिक विद्यालय खतौली में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को पढ़ाई विद ए आई से पढ़ाई करवाने के निर्देश दिए ।उन्होंने पिछले टेस्ट में कम अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों से अलग अलग बात की तथा सभी छात्रों को कड़ी मेहनत से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया । इधर उपखंड अधिकारी ने रसूलपूरा स्कूल में भी निरीक्षण किया जहां छात्रों को अपना भविष्य बनाने के बारे में जानकारी दी ।साथ ही छात्रों को परीक्षा तैयारी में मन लगाकर पढ़ाई करने के लिये प्रेरित किया ।

















































