Home crime सराहनीय पुलिस सेवा पर एएसआई कमलेन्द्र सिंह झाला डीजीपी डिस्क से सम्मानित

सराहनीय पुलिस सेवा पर एएसआई कमलेन्द्र सिंह झाला डीजीपी डिस्क से सम्मानित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद (गौतम शर्मा)।
राजसमंद जिले के कुंवारिया क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं देने पर एएसआई कमलेन्द्र सिंह झाला को राजस्थान पुलिस के सर्वोच्च सम्मानों में से एक डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के प्रसिद्ध छापर वाले हनुमान मंदिर परिसर में चोरी की वारदात हुई थी। मामले की जांच के दौरान तत्कालीन कुंवारिया थाना पुलिस में कार्यरत एएसआई कमलेन्द्र सिंह झाला ने अपनी सूझबूझ, तकनीकी दक्षता और कुशल पुलिस कार्यशैली का परिचय देते हुए मामले का शीघ्र खुलासा किया था।

उन्होंने चोरी की वारदात में शामिल आरोपी तथा चोरी के आभूषण खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर चोरी गए समस्त आभूषण बरामद किए थे। इस उल्लेखनीय सफलता और उत्कृष्ट अनुसंधान कार्य को देखते हुए उन्हें पुलिस महानिदेशक द्वारा डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया।

सम्मान मिलने की सूचना से कुंवारिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने एएसआई कमलेन्द्र सिंह झाला की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि वर्तमान में एएसआई कमलेन्द्र सिंह झाला नाथद्वारा थाने में पदस्थापित हैं और अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version