सफाई निरीक्षक ने हट धर्मिता दिखाते हुए उखाड़ा गेट

0
212
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सांभर में झंडे की गली पर पार्षदों ने लिखित सहमति से लगाया था गेट, मगर सफाई निरीक्षक ने हट धर्मिता दिखाते हुए उखाड़ा गेट

सफाई निरीक्षक विनोद पारीक ने महिलाओं से किया दुर्व्यवहार चार जर्जर भवन देख कर भी आंखें घुमा लिया। कभी भी गिर सकते हैं। यह देखने वाली बात है। जिसकी शिकायत पहले से नगर पालिका में गोविंद जी मांदना दे चूके हैं

सांभरझील:- रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी…… गंदी राजनीति को देखते हुए पड़ोसी की शिकायत पर नगरपालिका के सफाई निरीक्षक ने इतनी तत्पता से कार्रवाई करते हुए एक्शन मोड़ लिया, आस-पड़ोस में ही नहीं बल्कि इसकी चर्चा पूरे ऐतिहासिक सांभर झील में आग के माफी फैल गई। सफाई निरीक्षक विनोद पारीक मय टीम ने सिलाई केंद्र के पास वाली गली में रहने वाले सांभर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष गोविंद मांदना के बाहर लगे हुए लोहे की गेट उखाड़ के ले गए। बिना नोटिस जारी किए यह कार्य कुछ राजनेताओं के चक्कर में आकर यह कार्य सिद्ध किया है। पत्रकारों को गोविंद मांदना ने बताया आवारा जानवरों व चोरी चकारी के डर से सुरक्षा हेतु, पार्षदों व पड़ोसियों की लिखित सहमति से लगाए गए थे गेट, सफाई निरीक्षक विनोद पारीक ने मौके पर जाकर उखाड़ दिया ।
पालिका की ओर से गेट मालिक को न तो इसकी सूचना दी गई, और न ही उन्हें हटाने का अथवा विधिवत नोटिस दिया गया:? जिस व्यक्ति की ओर से शिकायत की गई है वह भी माहेश्वरी समाज का है। वह अब यहां नहीं रहता है तीन-चार महीने में एक बार आकर खाली पड़े मकान की साफ सफाई कर चला जाता है। यह गेट करीब 6-7 महीने से लगा हुआ है। गेट मालिक गोविंद मांधना ने बताया कि जिस वक्त यह गेट तोड़ा जा रहा था वह घर से बाहर थे, उनकी धर्मपत्नी ने फोन पर उन्हें सूचना दी। मौके पर उनकी पत्नी ने भी पालिका वालों निवेदन भी किया, माना करने से रोका तो सफाई निरीक्षक ने उसका हाथ पकड़ कर रास्ते में गिरा दिया।

उनके साथ कोई महिला टीम भी नहीं थी। एक अकेली महिला के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार बर्ताव कर पालिका ने अपनी निकृष्टता कार्य दिखाएं। गेट को लगाने से पहले गली वालों की सहमति व पार्षद धर्मेंद्र जोपट, पार्षद सलीम मोहम्मद, पार्षद बाबूलाल सांभरिया, पार्षद विजय प्रजापत को मौका दिखाया गया था, तथा उन्होंने भी लिखित में सहमति दी थी कि गेट के लगाने से किसी को कोई ऑब्जेक्शन नहीं हो सकता है। क्योंकि उनका घर गली के लास्ट में है, और आगे गली बंद है जिस जगह गेट लगाया गया है उससे पहले भी दो मकान बंद पड़े हैं। सफाई निरीक्षक विनोद पारीक का कहना है कि नोटिस देने का कोई जरूरी नहीं है हमारा कार्य मेरे को अच्छी तरह से ध्यान है, राजनीति की गंदी हाथ को नजर रखते हुए, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक विनोद पारीक ने यह महान कार्य किया है।

इस गली में जर्जर मकान चार है कभी भी जनहानि हो सकता है जिसकी शिकायत पहले से भी नगर पालिका और एसडीएम साहब को दे चुके थे मगर आज तक इसको गिराया नहीं। ऊपर से धमकी देते हैं राज कार्य बाधा में डाल देंगे एक सफाई निरीक्षक, यह प्रश्न चिन्ह रह गया? यह शर्म की बात है अकेला महिलाओं से दुर्व्यवहार करना यह शोभा नहीं देता, टीम के साथ भी कोई महिला उपस्थित नहीं थे, यह देखते हुए भी प्रशासन मौन है क्यों ? यह जनता ने सवाल किया ? जनता को तो जवाब देने पड़ेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here