Home education संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों को दिलवाई शपथ

संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों को दिलवाई शपथ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 75 वां संविधान अंगीकृत दिवस मनाया गया| कार्यक्रम में संविधान प्रस्तावना की वाचन करवाया गया|साथ ही संविधान के महत्त्वपूर्ण अनुदेशों ,संशोधन आदि के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई । इस अवसर पर व्याख्याता राज० वि०ब्रजेश कुमार मीणा ने संविधान के इतिहास के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता सुनिश्चित करने के लिए संविधान अंगीकृत की शपथ दिलवाई गईं| इधर राजकीय उमावि बोसरिया व कचरावता एवं राजकीय उप्रा विद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया| इस अवसर पर प्रधानाचार्य गीता मीना, व्याख्याता मस्तराम मीणा, शा. शि. धर्मराज मीणा अध्यापक प्रधान मीणा सहित विद्यालय स्टाफ व विधार्थी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version