लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। शहर के वाटर वर्क्स चौराहा, ताउसर रोड पर स्थित हीराबाई जी महाराज के मंदिर में 16 फरवरी से 23 फरवरी तक भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। रामद्वारा के महंत सर्वेश्वर राम महाराज ने बताया कि इस अवसर पर संत हीराबाई जी महाराज का मंदिर और पूर्ववर्ती संत हीराबाई एवं संत रामजीवन जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठित की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कथा वाचन मेड़ता रोड रामद्वारा के संत गोरधन दास शास्त्री करेंगे। इस शुभ अवसर पर 16 फरवरी, सोमवार सुबह 10 बजे महिलाओं की भव्य कलश यात्रा बस्सी रामद्वारा से मंदिर की ओर प्रस्थान करेगी।
