लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) शहर के चित्तौड़ रोड स्थित रिलायंस मॉल में संगिनी जेएसजी द्वारा पदाधिकारियों व मेंबर्स को तारे जमी पर फ़िल्म का आयोजन किया। संगिनी अध्यक्ष पुष्पा राजेन्द्र गोखरू व सचिव प्रमिला गोखरू ने बताया फिल्म सितारे जमीं पर एक संवेदनशील, भावनात्मक व प्रेरणादायक कथा है जो हमें यह सिखाती है कि हर बच्चा विशेष है, बस आवश्यकता है समझने, अपनाने और सही दिशा देने की। दुसरो की ख़ुशी में ख़ुश होना चाहिए।
मनीष बम्ब ने बताया की आयोजन में संगिनी बहनों ने एक साथ बैठकर फिल्म के भावपूर्ण क्षणों को जिया, गहराई से चर्चा की और आत्ममंथन किया। आपसी संवाद, सहानुभूति और संवेदनशील सोच को नया रूप मिला। सहमंत्री सोनल मेहता व कोषाध्यक्ष शकुन्तला साँखला ने कहा संगिनी परिवार की भावना के बारे में जानकारी दी। ऐसे आयोजन न केवल सामाजिक जुड़ाव को सशक्त करते हैं, बल्कि मन और विचारों को भी परिष्कृत करते हैं। यह संध्या सभी के लिए एक साथ सीखने, महसूस करने और जुड़ने का अनमोल अवसर बनी।










































