लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के बनेठा निवासी हंसराज तंवर एवं ककोड़ निवासी संदीप जैन को 628 वीं संत कबीर जयंती पर कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कवि एंव शिक्षक हंसराज तंवर ने बताया कि कबीर कोहिनूर सम्मान -2025 के लिए टोंक जिले से साहित्य के क्षैत्र में नवोदित कवि एवं साहित्यकार संदीप कुमार जैन निवासी ककोड़ व उत्कृष्ट शिक्षा सेवा क्षैत्र में हंसराज तंवर हंस निवासी बनेठा का चयन किया गया है।
जिन्हें 11 जुलाई को बड़ी खाटू रेल्वे स्टेशन के समीप दो दिवसीय विश्व शांति संत कबीर कीर्ति स्तंभ शिलान्यास व उद्घाटन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि देश भर से ऑनलाइन,ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित करके 100 विशिष्ट व्यक्तियों को कबीर आश्रम द्वारा नियुक्त चयन समिति द्वारा चयनित करके दिया जाता है।यह कार्यक्रम वर्ष 2022 से निरंतर संचालित है।













































