Home latest समरावता गाँव प्रकरण में पीएम, गृहमंत्री,  एससी एसटी ओबीसी आयोग से न्यायिक...

समरावता गाँव प्रकरण में पीएम, गृहमंत्री,  एससी एसटी ओबीसी आयोग से न्यायिक जाँच एवं मुआवजे की मांग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।   राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग, अनु जाति ,जनजाति एवं अल्पसंख्यक महासंघ द्वारा प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मानवाधिकार आयोग,OBC आयोग, ST SC आयोग के नाम ज्ञापन देकर समरावता बरबर्ता प्रकरण की न्यायिक जाँच करके आगजनी, गोलीबारी, लाठीचार्ज से घायल हुए ग्रामीणों एवं हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की।  दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

महासंघ के नार्थ जॉन चैयरमेन एवं प्रदेशाध्यक्ष राजपाल मीणा ने बताया कि महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष  एस गीता  ने प्रतिनिधिमंडल व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों के साथ स्वयं उपस्थित होकर PMO कार्यालय में मांगो का ज्ञापन दिया।

प्रदेश प्रवक्ता सुख लाल टाटू ने बताया कि प्रधानमंत्री के नाम PMO में दिये गए ज्ञापन की प्रति भी गृहमंत्री को भेजी गई है। ग्रामीणों के साथ न्याय हो दोषी अधिकारियों को सजा मिले इसके लिए अतिशीघ्र ही OBC आयोग एवं मानवाधिकार आयोग की टीम गठित होकर जांच के लिए आने की संभावना है
ताकि भविष्य में ऐसी बर्बरता पुनः नही हो।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version