Home latest संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा, राजसमन्द।
राजसमन्द जिला प्रशासन द्वारा संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा के निर्देशन में, अतिरिक्त जिला कलक्टर (एडीएम) नरेश बुनकर द्वारा सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई।

  विभागवार लंबित शिकायतों की समीक्षा

बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार से तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
एडीएम ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का विस्तृत बिंदुवार अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि:

  • हर शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए।

  • विभागवार औसत निस्तारण समय की तुलना करते हुए, धीमी प्रगति वाले अधिकारियों को कार्यक्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

 लंबित शिकायतों पर विशेष जोर

एडीएम नरेश बुनकर ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्तर पर लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि:

  • उच्च स्तर पर लंबित मामलों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की जाए।

  • 30 दिन से अधिक लंबित शिकायतों वाले विभागों को कठोर चेतावनी दी जाए।

  • जो अधिकारी 30 दिन से अधिक समय से पोर्टल पर लॉग इन नहीं कर रहे, उन्हें स्पष्ट किया जाए कि यह स्वीकार्य नहीं है

 मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरण भी हों प्राथमिकता में

बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। एडीएम ने इन प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने और संबंधित आवेदकों को तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version