Home latest सजाई झांकी, निकाली शोभायात्रा

सजाई झांकी, निकाली शोभायात्रा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । उपखंड क्षेत्र के हाथीभाटा खेडा़ गांव स्थित सीताराम जी के मंदिर मे गुरुवार को भगवान की आकर्षक झांकी सजाई गई।तथा शोभायात्रा के साथ नगर प्रकिमा कर प्रसादी का वितरण किया गया।रामदयाल जाट ने बताया कि ग्राम में स्थित सीताराम जी के मंदिर मे श्रद्धालुओं द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर झांकी सजाई।साथ ही शिव मंदिर मेला ग्राउंड से भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली ।जो गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई पुनः शिव मंदिर पर आकर विसर्जित हुई ।इस दौरान श्रद्धालु हाथ में ध्वज पताका लेकर रामधुनी के साथ भगवान श्री राम के जयकारे लगाते व नृत्य करते हुए चल रहे थे।शोभायात्रा के बाद भगवान के भोग लगाकर महाआरती उतारी गई।तथा प्रसादी का वितरण किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version