- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
किसान का बेटा हूं। यह बर्दाश्त नहीं कर सकता-मीणा
श्रीगंगानगर में अमानक/संदिग्ध बीज तैयार कर रही प्रोसेसिंग यूनिटों की धरपकड़ के विरोध में राजस्थान कृषि विक्रेता संघ हड़ताल कर रहा है। यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसकी आड़ में भ्रम फैलाना अपराध है। यह अभियान कृषि विभाग की गाइड लाइन गुण नियंत्रण अभियान का हिस्सा है जो की संदिग्ध/घटिया /अमानक बीज के कारोबार करने वालो के खिलाफ है।
जो प्रोसेसिंग यूनिट गाइडलाइन और नियमों का पालन कर किसानों के लिए उत्कृष्ट श्रेणी का बीज तैयार कर रही हैं, उन्हें अभियान का विरोध करने की बजाय इसके पक्ष में खड़ा होना चाहिए। सही काम कर रही कंपनियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। मैं, विभाग और सरकार उनके साथ खड़े हैं।
यह कहना है डॉक्टर किरोडी लाल मीणा लेकिन असल में 70 फ़ीसदी कंपनियों में अमानक खाद=बीज तैयार होता है। नकली खाद और बीज तैयार होते हैं ऐसी स्थिति में हमने पहले ही बताया था कि एक पूरा कोकस बना हुआ है जो यह इस काम में लिप्त है। जिनकी कृषि विभाग से लेकर सरकार के अधिकारियों, अनुसंधान कर्ताओं और खाद बीज बेचने वालों सबसे सेटिंग है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर किरोडी लाल मीणा उन तमाम लोगों के निशाने पर आ गए, जिनको इसे नुकसान हो रहा है। किरोड़ी लाल मीणा किसान हित में काम कर रहे हैं ।देश हित में काम कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग जो कम समय में अधिक पैसा कमाना चाहते हैं ,जो गड़बड़ियां कर रहे हैं, जो सरकार के मापदंड पर खरे नहीं उतर रहे हैं, या यूं कहें कि जो कहीं ना कहीं इस पूरे कार्रवाई में लिप्त है, वे लोग विरोध में खड़े हो गए। हालांकि आज भी कई जिलों में खाद बीज के व्यापारियों ने इस हड़ताल का समर्थन नहीं किया । लेकिन जो हड़ताल कर रहे हैं कि सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं ,जाहिर सी बात है कि वह इस बेईमानी को भी बढ़ना चाहते हैं । सरकार को इन पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन इसकी आड़ में कोई ईमानदार आदमी नहीं फंसे इसकी गारंटी होनी चाहिए, जो गारंटी डॉक्टर किरोडी लाल मीणा खुद दे रहे हैं और खुद कह रहे हैं कि जो सही है वह मेरा साथ दे, सरकार का साथ दें । जो गलत है उन पर एक्शन होकर रहेगा, भले ही वह किसी भी अप्रोच का दम रखते हो । सभी बीज निर्माता निम्न रिकॉर्ड अपनी यूनिट में हमेशा रखें-
1. मूल जर्म प्लाज़्म से संबंधित बीज का स्रोत।
2. बीज उगाने से कटाई तक की निरीक्षण रिपोर्ट।
3. बीज का मल्टीप्लेशन/ उगाने वाले किसानों की सूची।
4. बीज के कट्टों पर बुकरम पर्ची की सूचना।
5. तैयार किए गए TFL /प्रमाणित बीजों की अंकुरण परीक्षण रिपोर्ट।
6. बीज उपचार का सही तरीका व प्रयोग किए गए पदार्थ की सूचना।
7. बीज उत्पादन का लाइसेंस व बीज के किस्मों की अनुमति।
जिन कंपनियों के पास ये रिकॉर्ड नहीं है वे अमानक बीज ही तैयार कर रहे हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
किसान का बेटा हूं। यह बर्दाश्त नहीं कर सकता कि अमानक बीज बेचकर किसानों को ठगा जाए। ऐसा करने वालों को स्पष्ट चेतावनी है कि इस काले कारोबार को तुरंत बंद कर दें मेरी विक्रेता संघ से अपील है कि गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करें।-
- Advertisement -















































