लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर (आर एन सांवरिया)। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), जयपुर में एसोसिएशन ऑफ राजस्थान कोऑपरेटिव सबऑर्डिनेट सर्विसेज (ARCSS) के तत्वावधान में सहकारिता निरीक्षकों की एकता, सामंजस्य और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से भव्य “सहकार संगम” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतम कुमार दक, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग, राजस्थान सरकार रहे। सहकारिता निरीक्षकों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चयनित सहकारिता निरीक्षकों को “सहकार रत्न” सम्मान से अलंकृत किया गया। साथ ही सहकारिता से संबंधित पत्रिका “सहकार पथ” का कवर पेज भी विधिवत विमोचन किया गया।
कार्यक्रम की एक विशेष आकर्षण थी प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक रविंद्र उपाध्याय की संगीतमय प्रस्तुतियाँ, जिन्होंने पूरे आयोजन को और भी यादगार बना दिया।
मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए निरीक्षकों को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया और लंबित मांगों के समाधान हेतु संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर ARCSS की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौधरी ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी संगठन के मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करने का संकल्प दोहराया।
