लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर/रियांबडी। थानाधिकारी थाना थांवला और उनकी टीम के अथक प्रयासों से अवैध बजरी खनन में सहयोग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मदनलाल और पप्पूसिंह (निवासी बासनी जग्गा) तथा धारूराम और प्रहलादसिंह (निवासी दौलतपुरा) शामिल हैं।
पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार झाझड़िया ने बताया कि आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। वहीं, इस प्रकरण में पूर्व में 1 जनवरी को सरहद बाडीघाटी से अवैध बजरी से भरे दो बिना नंबर वाले ट्रैक्टर और ट्रॉलियां जब्त की गई थीं, और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस अब इस मामले में और कार्रवाई कर रही है और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश जारी है।
