Home accident सदर थाना क्षेत्र में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, पंजाब का...

सदर थाना क्षेत्र में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, पंजाब का बदमाश घायल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ)। श्रीगंगानगर जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस और पंजाब निवासी एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। नाथांवाली के पास हुई इस कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान बदमाश शकील अंसारी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बदमाश को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में शकील अंसारी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर शर्मा सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल और जिला अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक हरीशंकर शर्मा के कार्यभार संभालने के बाद जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच यह तीसरी बड़ी मुठभेड़ बताई जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version