लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रियाँबड़ी (नागौर)।
मांगलियावास से पादूकलां तक 102 रोड के अंतर्गत रियाँबड़ी उपखंड मुख्यालय में सड़क निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। निर्माण कार्य को सुचारू रखने और सुरक्षा के मद्देनज़र कई महत्वपूर्ण मार्गों पर अस्थायी आवागमन परिवर्तन किए गए हैं।
ठेकेदार भंवरलाल गुर्जर ने दी जानकारी
सड़क निर्माण कार्य के ठेकेदार भंवरलाल गुर्जर ने बताया कि राईकाबाग और पंचायत समिति की ओर जाने वाले विलेज पोर्शन रोड को फिलहाल वाहन आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।
इसके स्थान पर वाहनों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
भारी वाहनों एवं अन्य वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट
1. रोहिसा रोड मार्ग
भारी वाहन, कार, जीप, ट्रैक्टर आदि के लिए यह रूट रहेगा—
बजरी कांटा → सुरियास फाटा → मुल्लाजी ढेर → राईकाबाग
2. दासावास मार्ग
भारी वाहनों एवं अन्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग—
नाथजी की चक्की → माली शिक्षण संस्थान → हॉस्पिटल के पीछे का रोड → अजमेर रोड
3. जसनगर रोड
हैवी वाहन एवं अन्य वाहन इस रूट से आवागमन करेंगे—
मुल्लाजी का ढेर → राईकाबाग
सामान्य नागरिकों से अपील
सड़क निर्माण विभाग की ओर से अपील की गई है कि नागरिक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और निर्माण अवधि के दौरान सावधानी बरतें।
सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक यह अस्थायी व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
