Home accident सारस चौराहे पर टैंकर ने दो बाइक सवारों को कुचला, एक महिला...

सारस चौराहे पर टैंकर ने दो बाइक सवारों को कुचला, एक महिला और दो जनों की मौत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजेंद्र शर्मा जती- ब्यूरो चीफ 

भरतपुर – आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित सारस चौराहे के पास एक गैस टैंकर ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में महिला और पुरुष दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के गैस टैंकर चालक और परिचालक वाहन को छोड़ मौके से भाग निकले.पुलिस ने बाइक और टैंकर को अपने कब्जे में लेकर सारस चौकी खड़ा किया हैे।

तेज रफ्तार टैंकर ने दो बाइकों को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े 5 बजे के आस पास जयपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार गैस टैंकर ने सारस चौराहे पर बाइक सवार महिला और पुरुष को टक्कर मार दी और दोनों की मौके पर मौत हो गई.हादसा इतना भयाभय था कि दोनों के शरीर के कही हिस्से होकर सड़क पर बिखर गए। 30 मिनट तक दोनों के शव सड़क पर पड़े रहे । मथुरा गेट थाना पुलिस और सारस चौराहा पुलिस ने हाइवे की एंबुलेंस के सहयोग से दोनों के शव आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है.। अभी दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस शिनाख्त में लगी हुई है ।

गैस टैंकर चालक और परिचालक टक्कर मारने के बाद आगे 500 मीटर दूरी पर वाहन को खडाकर फरार हो गए

पुलिस ने मृतकों की बाइक और टैंकर को कब्जे में लेकर सारस चौराहा पुलिस चौकी पर खड़ा किया है। स्थानीय लोग लंबे समय से सारस चौराहे पर फ्लाई ओवर बनवाने की मांग कर रहे हैं।लोगों का कहना है कि फ्लाई ओवर नहीं होने से आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version