Home latest सांसें हो रही है कम – आओ पेड़ लगाएं हम

सांसें हो रही है कम – आओ पेड़ लगाएं हम

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

आईएमसीसी का राष्ट्रीय स्तर पर प्रारम्भ हुआ पौधरोपण कार्यक्रम  

आईएमसीसी ने पौधे लगाकर पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करने का लिया संकल्प

जिलाध्यक्ष डॉ चेतना सुनील जागेटिया ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिलाई शपथ

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा रविवार सायं ईरांस रोड़ स्थित स्थानीय ईच्छापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी, जिलाध्यक्ष डॉ चेतना सुनील जागेटिय द्वारा बील पत्र का पौधा रोपण कर जिला व राष्ट्रीय स्तर पर क्लब के 132 जिला शाखाओं द्वारा इस वर्ष किए जाने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

क्लब के जिला पर्यावरण सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक एस्ट्रोलॉजर चेतना पुरूषोत्तम बसेर ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी का स्वागत करते हुए बताया कि बरसात की रंगत देखते हुए धरती को हरा भरा बनाने के संकल्प को लेकर विभिन्न तरह के पौधों तुलसी, शमी, हरसिंगार, आवलां, अमरूद, मींट तुलसी, अपराजिता, सदाबहार, मोगरा, अशोक आम, नीम के साथ गुलाब सहित कई फूलों और फलों के औषधीय पौधो का पुजन करके रोपण कर राष्ट्रीय स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।

सांसें हो रही है कम – आओ पेड़ लगाएं हम इस उद्देश्य के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रारम्भ हुए इस पौधारोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी ने की तथा मुख्य आतिथ्य क्लब के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष डॉ चेतना सुनील जागेटिया का रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version