Home latest सांगलिया धूणी शिक्षा के बाद अब बनवाएगी100 बेड का आधुनिक अस्पताल

सांगलिया धूणी शिक्षा के बाद अब बनवाएगी100 बेड का आधुनिक अस्पताल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लोसल (सीकर) से ओम प्रकाश सैनी

सांगलिया धूणी शिक्षा के बाद अब चिकित्सा के क्षेत्र में भी करेगी काम

अखिल भारतीय सांगलिया धूणी बनवाएगी100 बेड का आधुनिक अस्पताल

अस्पताल निर्माण के लिए भामाशाह ने भेंट की सवा तीन बीघा जमीन

लोसल.सीकर।  कस्बे के नजदीकी सांगलिया गांव में संचालित अखिल भारतीय सांगलिया धूणी धर्म और शिक्षा के बाद अब चिकित्सा के क्षेत्र में भी काम करने जा रही है। अखिल भारतीय सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर स्वामी ओमदास महाराज की पहल पर सांगलिया गांव में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 बेड का अस्पताल बनेगा।

अस्पताल के लिए बुरडक परिवार ने 3.25 बीघा जमीन करवाई संस्था के नाम

अस्पताल निर्माण के लिए गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांगलिया गांव निवासी बुरड़क परिवार ने 3.25 बीघा जमीन धूनी के नाम करवाकर कागजात पीठाधीश्वर स्वामी ओम दास महाराज सौंपे है। निजी शिक्षण संस्थान के जिलाध्यक्ष बीएल रणवां ने बताया कि अखिल भारतीय सांगलिया धूणी आध्यात्म के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। पीठाधीश्वर स्वामी ओमदास महाराज की देखरेख में उच्च शिक्षा के लिए संचालित बाबा खींवादास पीजी महाविद्यालय में जरूरतमंद, गरीबों सहित अन्य लोगों के लिए काम किया जा रहा है।

वहीं अब क्षेत्र के लोगों के लिए स्वामी ओमदास महाराज की पहल पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 बेड का अस्पताल जल्द ही बनने जा रहा है। इसके लिए गांव के ही दूलाराम व देवाराम बुरड़क 3.25 बीघा जमीन स्वामी ओमदास महाराज को भेंट की है। इन्हीं के परिवार के दूलाराम, गंगाराम, देवाराम व दिवगंत गोविंदराम ने पहले भी‌ धूणी की ओर से संचालित कॉलेज के सामने छात्रावास निर्माण के लिए 5 बीघा जमीन अखिल भारतीय सांगलिया धूणी के सुपुर्द की थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version