Home latest बरसात के कारण झुकी तीन मंजिला बिल्डिंग को प्रशासन ने जमींदौज किया

बरसात के कारण झुकी तीन मंजिला बिल्डिंग को प्रशासन ने जमींदौज किया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ

श्रीगंगानगर।  श्रीगंगानगर के बीरबल चौक में बरसात के कारण एक तीन मंजिला बिल्डिंग एक तरफ झुक गई। बरसात के कारण तीसरी मंजिल भरभरा कर गिर गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने संभावित हादसे के डर से पूरी बिल्डिंग खाली करवाई और आस- पास के लोगों को भी बाहर निकाला। इसके बाद नगर निगम, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एसडीएम रणजीत बिजारणियां, तहसीलदार विक्रम सिंह , उप तहसीलदार रवि, एक्सईएन मंगत सेतिया सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। इनकी मौजूदगी में जेसीबी से पूरी बिल्डिंग को गिराया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए। जर्जर बिल्डिंग के गिरने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version