लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि सामुदायिक विकास के प्रति हिन्दुस्तान जिंक की प्रतिबद्धता सराहनीय है। कल्याणपुरा में कंपनी द्वारा निर्मित नई स्कूल सुविधाओं और सड़क से बच्चों व परिवारों को शिक्षा और कनेक्टिविटी में सीधा लाभ मिलेगा। यह बात उन्होंने कल्याणपुरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह में कही।
सीसी रोड और प्रार्थना शेड का उद्घाटन
हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व) कार्यक्रम समाधान के तहत कल्याणपुरा में 650 मीटर सीसी रोड एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रार्थना शेड का निर्माण किया गया, जिनका विधिवत उद्घाटन किया गया।
शिक्षा और समुदाय के विकास पर जोर
विधायक डॉ. बैरवा ने कहा कि ऐसे प्रयास यह दर्शाते हैं कि उद्योग और समुदाय एक साथ मिलकर कैसे आगे बढ़ सकते हैं। वहीं रामपुरा आगुचा माइन क्लस्टर आईबीयू सीईओ राम मुरारी ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक सतत विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता और आजीविका सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है।
समारोह में शामिल रहे अतिथि
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें —
-
महासचिव, रामपुरा आगुचा माइंस मजदूर संघ महेंद्र सिंह चौहान
-
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण कुमावत
-
सरपंच श्रीमती शिमला गुर्जर
-
सामाजिक कार्यकर्ता रामलाल गुर्जर
-
डिप्टी हेड सीएसआर अभय गौतम
-
हेड एडमिन एवं एक्सटर्नल रिलेशंस अभिमन्यु राणावत
-
सिक्योरिटी हेड अजय शर्मा, अल्ताफ मंसूरी एवं विद्यालय स्टाफ
हाल ही में हुए विकास कार्य
इस सप्ताह आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला द्वारा आगुचा क्षेत्र में 7 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया गया था। इसमें शामिल हैं:
-
भेरूखेड़ा-1 स्कूल में दो कक्षा-कक्ष, बालक एवं बालिका शौचालय और प्रार्थना शेड।
-
देवपुरा गांव में 630 मीटर सीसी सड़क और प्राथमिक विद्यालय में नया कक्षा-कक्ष।
-
कोटड़ी गांव में 2.5 किलोमीटर सीसी सड़क और कोटड़ी पुलिया।
-
रामपुरा आगुचा में कम्युनिटी हॉल, बस स्टैंड सीसी रोड, आगुचा बालिका विद्यालय में तीन नए कक्षा-कक्ष।
आत्मनिर्भर समुदाय की ओर
इन सभी पहलों का उद्देश्य स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए समावेशी एवं सस्टेनेबल विकास सुनिश्चित करना है। हिन्दुस्तान जिंक का दीर्घकालिक दृष्टिकोण आत्मनिर्भर समुदायों का निर्माण करना है, जो कंपनी के व्यवसाय के साथ-साथ प्रगति कर सकें।
