Home crime रोडवेज और लोक परिवहन बस स्टाफ में तकरार, सवारियों को हुई परेशानी

रोडवेज और लोक परिवहन बस स्टाफ में तकरार, सवारियों को हुई परेशानी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

रिपोर्ट: मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर। जिले के श्रीकरणपुर में शुक्रवार सुबह रोडवेज और लोक परिवहन बस के स्टाफ के बीच समय को लेकर तकरार हो गई। सुबह करीब 7:15 बजे बस संचालन के समय को लेकर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी के कारण मौके पर मौजूद सवारियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि बसों के संचालन समय को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए इंतजार करना पड़ा।

रोडवेज बस स्टाफ का आरोप है कि संबंधित लोक परिवहन बस के पास वैध परमिट नहीं है। उनका कहना है कि बिना परमिट के बस संचालन नियमों के विरुद्ध है और इस मुद्दे को लेकर पहले भी प्रदेश भर में सवाल उठते रहे हैं।

वहीं इस मामले में यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि बस के पास वैध परमिट नहीं है तो वह सड़कों पर कैसे संचालित हो रही है। क्या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी नहीं है या फिर विभाग इस मामले में उदासीन बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस प्रकार के मामलों पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में संबंधित विभाग को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version