Home latest रियांबड़ी प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ से की मुलाकात

रियांबड़ी प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ से की मुलाकात

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 पत्रकार हितों और क्रिकेट एकेडमी की उठाई मांग

पादूकलां। रियांबड़ी प्रेस क्लब के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। मुलाकात के दौरान पत्रकारों की सुविधाओं, सुरक्षा और कार्य में आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को संसाधनों की कमी, पहचान के अभाव और सुरक्षा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होने के बावजूद छोटे क्षेत्रों के पत्रकारों को पर्याप्त सुविधाएं और सम्मान नहीं मिल पाता।

इस दौरान पत्रकारों के लिए पहचान पत्र, बैठने की उचित व्यवस्था, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता देने की मांग रखी गई। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी जोर दिया गया।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इन्हें संबंधित विभागों तक प्राथमिकता से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनके हितों का संरक्षण जरूरी है।

क्रिकेट एकेडमी की भी मांग

बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने रियांबड़ी क्षेत्र में क्रिकेट एकेडमी स्थापित करने की मांग भी रखी। उनका कहना था कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों और प्रशिक्षण के अभाव में युवा आगे नहीं बढ़ पाते।

प्रतिनिधियों ने कहा कि क्रिकेट एकेडमी खुलने से युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे। साथ ही खेल गतिविधियों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुलाकात में प्रेस क्लब अध्यक्ष मनीष सोनी, सचिव ओम प्रकाश रावत, कोषाध्यक्ष मुरलीधर सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सांसद ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version