लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बीकानेर (विजय कपूर की रिपोर्ट): रिलायंस जियो ने आज बीकानेर में अपनी टीम के साथ मिलकर हेलमेट और रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया। इस अवसर पर सभी टीम मेंबर्स ने शपथ ली कि वे हमेशा हेलमेट पहनेंगे और सड़क नियमों का पालन करेंगे।
इस कार्यक्रम में रिलायंस जियो के मैनेजर शैलेश कटरिया, इंजीनियर रोहित चीधरी, भीम सैन, कपिल राज, अजीत तिवारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
रिलायंस जियो ने इस पहल के माध्यम से न केवल अपने कर्मचारियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि शहर के युवाओं और अन्य नागरिकों के लिए भी संदेश दिया कि हेलमेट पहनना और नियमों का पालन करना जीवन रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
