Home latest रेनवाल थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार की विदाई

रेनवाल थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार की विदाई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— नवनियुक्त एसएचओ देवेंद्र चावला ने संभाला कार्यभार

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत) रेनवाल थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार का जयपुर कमिश्नरेट में स्थानांतरण हो गया है। रेनवाल थाना परिसर में शनिवार को सुरेंद्र कुमार एवं अन्य 6 कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य लोगों ने उनका राजस्थानी परंपरा अनुसार साफा बंधवाकर एवं फूलों की माला पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद नवनियुक्त थानाधिकारी देवेंद्र कुमार चावला ने पदभार ग्रहण कर लिया। चावला का भी शहर के गणमान्य लोगों ने अभिनंदन किया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनारायण प्रजापत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला, भाजपा ओबीसी जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पिपलोदा, वरिष्ठ पार्षद कजोड़मल उज्ज्वल, लक्ष्मीनारायण सामरिया, राजेश रावत, शिक्षाविद रमेश कुमार बिड़सर, गजानंद कुमावत, बाबूलाल गोयल, पवन उज्ज्वल, हंसराज बाकोलिया, राजेंद्र रैगर, संतोष सांखला, भगत सिंह खांडेकर, रामनिवास खटनावलिया सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version