लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर ।
प्रदेश में उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान रविवार, 23 नवंबर को शुरू होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री आवास पर बच्चों को दवा पिलाकर अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगे। इस अभियान में जन्म से 5 वर्ष तक के 1 करोड़ से अधिक बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षक दवा निःशुल्क पिलाई जाएगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नज़दीकी पोलियो बूथ पर ‘‘दो बूंद जिंदगी की’’ अवश्य पिलाएँ। उन्होंने बताया कि भारत पिछले 14 वर्षों से पोलियो मुक्त है, लेकिन पड़ोसी देशों में संक्रमण के मामलों को देखते हुए यह अभियान बेहद आवश्यक है।
स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि 23 नवंबर को सभी बूथों पर दवा उपलब्ध रहेगी।
अगले दो दिन स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएँगे जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुँच पाएंगे।
प्रदेश में 1 करोड़ 8 लाख बच्चों को दवा पिलाने के लिए—
-
58,823 पोलियो बूथ
-
6,741 ट्रांजिट टीमें
-
8,989 मोबाइल टीमें
तैनात की गई हैं।
