Home education रक्षाबंधन पर स्कूल में मनाया गया भाई-बहन का त्योहार

रक्षाबंधन पर स्कूल में मनाया गया भाई-बहन का त्योहार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

सृजन विद्यापीठ में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को बांधी राखी

सत्यनारायण सेन गुरलां

गुरला के सृजन विद्यापीठ विद्यालय में शुक्रवार सुबह 10 बजे रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखियां बांधकर मुंह मीठा कराया।

कार्यक्रम से पहले शिक्षिकाओं ने बच्चों को भाई-बहन के इस पावन पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्कूल के प्रबंधक रोहित त्रिपाठी ने बताया कि रक्षाबंधन केवल महंगी राखियों और उपहारों तक सीमित नहीं है। यह त्याग और सहयोग का संकल्प लेने का महापर्व है।

कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका नीलम पारीक, दीप्ति माली, कोमल माली, संगीता दाधीच, तमन्ना सरगरा, अनीता सोनी आदि ने भी मौजूद रहकर बच्चों को रक्षाबंधन के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इस त्योहार को मनाया और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सम्मान किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version