Home crime लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अवैध नेटवर्क पर सेंध, गुर्गों के खाने के...

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अवैध नेटवर्क पर सेंध, गुर्गों के खाने के लाले!

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ, श्रीगंगानगर  

श्रीगंगानगर में NIA का बड़ा एक्शन: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अवैध नेटवर्क पर सेंध

श्रीगंगानगर  – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज सुबह तड़के श्रीगंगानगर जिले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और उससे जुड़ी अवैध गतिविधियों—जैसे नकली मुद्रा, हथियारों की सप्लाई और हेरोइन तस्करी—से संबंधित 13 विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई गैरकानूनी हथियार बरामद किए गए और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है ।

लंबी तैयारी के बाद एनआईए टीम ने मारे छापे

राजस्थान में यह कार्रवाई NIA टीम की लंबी तैयारियों और पिछले हफ़्तों की तलाशी व रैकी की रणनीति का परिणाम है। पंजाब सीमा से लगे अबोहर तथा दौसा जिले में भी एनआईए स्थानीय पुलिस के सहयोग से जगह-जगह जांच कर रही है ।

बदमाशों को पकड़ा गया

इस कार्रवाई से पहले, श्रीगंगानगर पुलिस ने भी एक बड़ी सफलता हासिल की थी—चार गोपनीय रूप से संगठित बदमाशों को पकड़ा गया, जो शहर में किसी व्यापारी पर फायरिंग की योजना बना रहे थे। इन आरोपियों से तुर्की निर्मित ज़िगाना पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। तलाशी के दौरान आरोपियों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर भागने की कोशिश की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं ।

वहीं May 2025 में, श्रीगंगानगर में एक और बड़े ऑपरेशन के दौरान—पुलिस ने 5 लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया और एस्मेयले Rs 12 करोड़ मूल्य का हेरोइन और विदेशी हथियार बरामद किए गए। पुलिस अधिकारीयों के मुताबिक यह गिरोह विदेश से संचालित किया जा रहा था ।

कार्रवाई की विवेचना:

  • यह व्यापक अभियान Lawrence Bishnoi गिरोह के स्थानीय और अंतर्राज्यीय संगठनात्मक नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • फ़ोरोन सामग्री और हथियारों की सप्लाई के माध्यमों की सूचना मिलना सभी मामलों को जोड़ता है, जिससे कई राज्यों में जांच प्रभावित हुई

श्रीगंगानगर में गोलू सिंह के घर में की गई छापेमारी

श्रीगंगानगर जिले में नकली करेंसी, हथियारों की सप्लाई एवं हेरोइन तस्करी से जुडे मामले में एनआईए की टीम ने कई जगह पर छापेमारी की है। टीम ने सुबह करीब 4 बजे से कई स्थानो पर सर्च अभियान चलाया। NIA टीम गांव 6 ए में पहुंची जहां गोलू सिंह के घर टीम के सदस्यो ने करीब 2 घण्टे तक सर्च किया। इस दौरान सर्च में NIA को कुछ हासिल नहीं हुआ। दरसल गोलू सिंह का लड़का गुरविंदर सिंह कुछ समय पहले हेरोइन तस्करी से जुडे एक मामले मे सहभियुक्त था। सदर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले मे वह जेल मे है।

दयनीय हालात है घर के 

इस मामले की जांच के लिए NIA टीम ने सर्च किया था। 2 घण्टे तक चली इस कारवाई में गुरविंदर सिंह के घर में रखे एक एक सामान की तलासी ली गयी। घर का सारा सामान एनआईए ने बिखेर कर एक-एक कागजात की जांच की लेकिन NIA टीम को कुछ हासिल नहीं हुआ।

बेटा गैंगस्टर और घर में खाने को दाने नहीं 

गुरविंदर के माता पिता ने बताया की हमारे पास खाने के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड नही है। दिहाडी मजदूरी करके पेट पालते है। NIA अधिकारियों को उन्होंने पूरा विवरण दिया है जो उनके पास है। उन्होने बताया की टीम सदस्यो के साथ उन्होने हर सम्भव सहयोग किया। इनकी माने तो उन्हे बार बार परेशान ना किया जाए।
वहीं दूसरी कार्रवाई पुरानी आबादी के मोहर सिंह चौक पर रमन भाम्भू के घर की गई है। तीसरी कार्रवाई मे छजगरिया बस्ती में राजन छजगरिया के घर NIA टीम ने सर्च किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version