Home latest राज्यपाल ने हनुमान जी की शोभा यात्रा में की आरती, हाथोज धाम...

राज्यपाल ने हनुमान जी की शोभा यात्रा में की आरती, हाथोज धाम में भी लिया आशीर्वाद

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रितु मेहरा की रिपोर्ट


जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने हनुमान जयंती पर हनुमन्त शोभायात्रा समिति, जयपुर द्वारा आयोजित हनुमानजी के रथ की शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने संत-महंतों की उपस्थिति में मुख्य रथ पर विराजमान हनुमान जी की आरती उतारकर विधिवत पूजा—अर्चना की।

राज्यपाल ने शोभायात्रा का पूजा कर शुभारंभ करते हुए हनुमान जी से सभी की खुशहाली और संपन्नता की कामना की।

राज्यपाल ने दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर हाथोज धाम में आरती में भाग लिया

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार को दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर हाथोज धाम पहुंचे। उन्होंने वहां हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित आरती में भाग लिया। उन्होंने बालाजी के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की और बालाजी की आरती उतारी।

मंदिर पहुँचने पर विधायक बालमुकुंदाचार्य ने राज्यपाल का दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनन्दन किया।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version