Home latest राजसमंद में रेल कनेक्टिविटी को लेकर उम्मीदें , सांसद के प्रयासों का स्वागत

राजसमंद में रेल कनेक्टिविटी को लेकर उम्मीदें , सांसद के प्रयासों का स्वागत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद (गौतम शर्मा)। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर क्षेत्रवासियों में नई उम्मीदें जगी हैं। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की बैठक में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ द्वारा कुंवारिया से भीलवाड़ा नई रेल लाइन और मावली–मारवाड़ अमान परिवर्तन के आगे के चरणों की पुरजोर मांग रखे जाने पर क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

आईटी के पूर्व जिला संयोजक गिरिराज काबरा ने सांसद के प्रयासों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

आर्थिक विकास की उम्मीद

प्रस्तावित कुंवारिया–भीलवाड़ा रेल लाइन वाया गंगापुर बनने से राजसमंद और भीलवाड़ा के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे लंबे समय से रेल सुविधा से वंचित कई क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

कुंवारिया बनेगा रेलवे हब

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने पर कुंवारिया रेलवे जंक्शन के रूप में विकसित होगा, जहां से गुजरने वाली ट्रेनों के ठहराव की संभावना बढ़ेगी। इससे क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और पर्यटन के अवसरों में वृद्धि होगी।

ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

परियोजना के तहत 30-40 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही यह लाइन औद्योगिक विकास को भी गति देगी।

क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

क्षेत्रवासियों ने सांसद द्वारा इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाने के लिए आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि यह प्रस्ताव जल्द धरातल पर उतरेगा, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version