Home latest रात्रि चौपाल में रियाँबड़ी उपखंड अधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

रात्रि चौपाल में रियाँबड़ी उपखंड अधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नागौर, पादूकलां। रियांबड़ी उपखंड अधिकारी सुरेश के एम ने ग्राम पंचायत सथाना कलां में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवा का फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हीट वेव को देखते हुए विशेष संवेदनशीलता बरतें और यह प्रयास करें कि बिजली, पानी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना ग्रामीणों को नहीं करना पड़े। ‌जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से नहरी पानी की मांग की जा रही है लेकिन अब तक गांव में नहरी परियोजना पानी आपूर्ति नहीं हो रही। सरपंच रजिया बानो ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर ईटावडा लाडखानी को नेशनल हाईवे 58 से जोड़ने की मांग की।

रात्रि चौपाल में क्षेत्रीय वन अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व जल जीवन मिशन विभाग के अधिकारी के नहीं आने पर एसडीएम ने नाराजगी जताकर अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।इस दौरान एडवोकेट अयूब खां, सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, बीसीएमओ डॉ. राजेंद्र चौधरी, सीडीपीओ डालुराम कुमावत, आयुर्वेदिक डॉक्टर राहुल चौधरी, भूअभिलेख प्रेमकुमार पटवारी महिपाल चौयल सहित अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version