Home latest रास्ता चौड़ीकरण के लिए तोड़ी गई कब्रिस्तान की दीवार के निर्माण में...

रास्ता चौड़ीकरण के लिए तोड़ी गई कब्रिस्तान की दीवार के निर्माण में घटिया ईंटों का उपयोग

0

लोक टुडे न्यूज़  नेटवर्क

डीएम के निर्देश पर निरीक्षण..घटिया निर्माण सामग्री को हटवाया

भरतपुर – रास्ता चौड़ीकरण के लिए तोड़ी गई कब्रिस्तान की दीवार के निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार के द्वारा घटिया ईंटों के उपयोग का एक वीडियो वायरल हुआ था, वीडियो वायरल होने के बाद जिला कलेक्टर कमर चौधरी के निर्देश पर बीडीए के अधीक्षण अभियंता योगेश माथुर ने कब्रिस्तान के पास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिसे हटवा दिया गया। ठेकेदार को पाबंद किया गया है कि वह आगे से गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का उपयोग करे वरना सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बीडीए के अधीक्षण अभियंता योगेश माथुर ने बताया कि कब्रिस्तान दीवार निर्माण का कार्य चल रहा है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें बताया गया था कि निर्माण कार्य में घटिया ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। जिला कलेक्टर कमल चौधरी के निर्देश पर मैं मौके पर पहुंच कर जायजा लिया तो वहां घटिया सामग्री की ईंटें पाई गई। मौके पर ही ठेकेदार को पाबंद किया गया और आगे से उच्च क्वालिटी की ईंटों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए साथ ही घटिया ईंटों को वहां से हटवा दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version