Home latest लघु उधोग महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का समापन

लघु उधोग महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का समापन

0

लोक टुडे न्यूज़  नेटवर्क

महिलाएं सही दिशा एवं योजना से अपने उद्योग को प्रदान कर सकती नई ऊंचाइयां: पल्लवी लढ़ा

बारिश के बावजूद भी महिलाओ का जोश कम नही हुआ, प्रदर्शनी में वोकल फोर लोकल पर दिया जोर

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा आयोजित स्वयंसिद्धा प्रर्दशनी-2025 का समापन हर्षाेल्लास के साथ हुआ। आखिरी दिन बारिश के कारण कुछ परेशानी देखने को मिली उसके बावजूद भी महिलाओ का जोश कम नही हुआ। महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लढ़ा में बताया कि समापन समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष महेश हुरकट का पुनीत सानिध्य प्राप्त हुआ। ओर पीएनबी के धीरज, विनोद मीणा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इकाई अध्यक्षा लढ़ा ने बताया की महिलाएं तो प्रारंभ से ही उद्यमशील प्रवृति की होती हैं। सही दिशा एवं योजना से वे अपने उद्योग को नई ऊंचाइयां प्रदान कर सकती हैं। महिला इकाई भीलवाड़ा ने दो दिवसीय स्वयसिद्धा मेले में महिला शक्ति के प्रयासों को प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया है। प्रदर्शनी में भीलवाड़ा के अलावा जोधपुर, जयपुर, ब्यावर, अलवर, कोटा, राजसमंद, किशनगढ़ से हैंडीक्राफ्ट, ज्वेलरी, साड़ी, कुर्ती, होम डेकोर, हैंडलूम, राखी, पोशाक, गिफ्ट आइटम, गृह निर्मित चॉकलेट आदि की 70 स्टॉल है। इसके अलावा बच्चों एवं बड़ों के लिए स्वादिष्ट फूड स्टॉल है। प्रदर्शनी में वोकल फोर लोकल पर जोर दिया गया है।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि, महिलाएं अपने पूरे मनोयोग से किसी उत्पादन अथवा सृजन करती है। जिसके लिए उनको वितरण के लिए साधन की कई बार दुविधा रहती है। लघु उद्योग भारती इस दुविधा को समाप्त कर उन्हें स्वयंसिद्धा के माध्यम से मार्केट उपलब्ध करवाती है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version