Home latest राज्यपाल हरिभाऊ बांगडे गुरुवार को रहेंगे जिले के शाहपुरा दौरे पर

राज्यपाल हरिभाऊ बांगडे गुरुवार को रहेंगे जिले के शाहपुरा दौरे पर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

’ वैश्विक संदर्भ में भारतीय ज्ञान प्रणाली, अंतर्दृष्टि और नवाचार’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में करेंगे शिरकत

जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने शाहपुरा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड निर्माण की तैयारियों का लिया जायजा

भीलवाडा (विनोद सेन) । राज्यपाल हरिभाऊ बांगडे गुरुवार को भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे । राज्यपाल  बांगडे गुरुवार को प्रातः 11 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे शाहपुरा हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

राज्यपाल बांगडे दोपहर 12 बजे मणिहार कॉटेज पहुंचेंगे जहां वे ’वैश्विक संदर्भ में भारतीय ज्ञान प्रणाली,अंतर्दृष्टि और नवाचार’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में शिरकत करेंगे।

इसके पश्चात राज्यपाल दोपहर 1ः50 बजे कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड के लिए रवाना होकर वापस जयपुर हेतु प्रस्थान करेंगे।

जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने शाहपुरा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड निर्माण की तैयारियों का लिया जायजा।

जिला कलक्टर नमित मेहता व पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार को शाहपुरा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल मणिहार कॉटेज एवं हेलीपैड स्थल का जायजा लिया।

जिला कलक्टर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर अस्थाई हेलीपैड निर्माण की तैयारिया देखी। जिला कलक्टर ने कार्यक्रम स्थल मणिहार कॉटेज पहुंचकर आयोजकों से मिनट टू मिनट कार्यक्रम पर चर्चा की व तैयारियो की जांच की । उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, मंच, आगंतुको के रजिस्ट्रेशन व बैठक व्यवस्था, पार्किंग स्थल, माईक सिस्टम इत्यादि तैयारियों की जानकारी ली ।

जिला कलक्टर ने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को समस्त आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

Previous article5 जेसीबी की मदद से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
Next articleराजस्थान मरू उड़ान
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version