Home crime राज्यावास में सूने मकान में घुसे 3 बदमाश दबोचे, ग्रामीणों ने धुनाई...

राज्यावास में सूने मकान में घुसे 3 बदमाश दबोचे, ग्रामीणों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


गौतम शर्मा

राजसमंद। जिले के राज्यावास गांव के बाहर पेट्रोल पंप के पास स्थित एक सूने मकान में चोरी की नीयत से घुसे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी और बाद में कांकरोली पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक परिवार किसी सामाजिक कार्यक्रम के चलते बाहर गया हुआ था। देर रात करीब 12 बजे परिजनों ने मोबाइल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए घर की स्थिति देखी, तो बदमाश ताले तोड़ते नजर आए। इस पर उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मकान को चारों ओर से घेर लिया। तलाशी लेने पर मकान के अंदर छिपे तीनों बदमाश पकड़ में आ गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तीनों की धुनाई कर पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि तीनों बदमाश दिन में गांव में रैकी कर चुके थे और रात को वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता से चोरी की घटना टल गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को ग्रामीणों से लेकर हिरासत में लिया। सीआई सरोज बैरवा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दो जयपुर और एक जोधपुर का बताया जा रहा है। पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version