Home education ढिकोला स्कूल में जलभराव से संकट: 1000 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

ढिकोला स्कूल में जलभराव से संकट: 1000 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 मनीष नायक ने उठाए सवाल

रिपोर्टर: सत्यनारायण सेन गुरला

ढिकोला उपतहसील ढिकोला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछले तीन वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे करीब 1000 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस मुद्दे को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के युवा नेता व प्रदेश सचिव मनीष नायक ने प्रशासन और शिक्षा विभाग पर सवाल उठाए हैं।

6 महीने तक मैदान बना रहता है तालाब

विद्यालय का खेल मैदान हर साल लगभग 6 महीने तक पानी से भरा रहता है। हालात ऐसे हैं कि मैदान पूरी तरह तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे छात्रों को कक्षाओं तक पहुंचने में घुटनों तक पानी से गुजरना पड़ता है।

पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों पर असर

जलभराव के कारण न केवल शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि गंदगी और ठहरे पानी से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

“सिर्फ आश्वासन, समाधान नहीं”

मनीष नायक का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से ग्रामीण और स्कूल प्रशासन लगातार अधिकारियों को समस्या बता रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने कहा कि यदि “शिक्षा का मंदिर” ही सुरक्षित नहीं होगा तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा।

सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग

नायक ने मदन दिलावर सहित संबंधित अधिकारियों से तुरंत समाधान की मांग करते हुए कहा कि:

  • जल निकासी की स्थाई व्यवस्था बनाई जाए
  • ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाए
  • जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो

ग्रामीणों और अभिभावकों को उम्मीद है कि सरकार हाल ही में स्कूलों की मरम्मत को लेकर जारी निर्देशों के तहत इस समस्या का जल्द समाधान करेगी, ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version