लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजेंद्र कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष और महेश मंडोवरा जिला मंत्री निर्वाचित
भीलवाड़ा।(पंकज पोरवाल) राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला शाखा भीलवाड़ा की जिला कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापनगर में सम्पन्न हुए। प्रदेश सह संगठन महामंत्री एवं जिला चुनाव अधिकारी प्रेमशंकर जोशी ने बताया कि सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
जिलाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार शर्मा और जिला मंत्री पद के लिए महेश मंडोवरा निर्विरोध चुने गए। चुनाव प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुए। सहायक चुनाव अधिकारी भारती झा ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया।
नई कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारी निर्वाचित हुए—
-
सभाध्यक्ष: लीलाधर तिवाड़ी
-
कोषाध्यक्ष: राजीव पिल्लई
-
कार्यकारी अध्यक्ष: मुकेश कुमार शर्मा
-
महिला मंत्री: नीलम सिन्हा
-
उप सभाध्यक्ष: अनिल कुमार आसोपा
-
महिला उप सभाध्यक्ष: सुमनलता उपाध्याय
-
उपाध्यक्ष (प्रारंभिक शिक्षा): सुमित कुमार मुरारी
-
उपाध्यक्ष (माध्यमिक शिक्षा): अजय कुमार जैन
-
उपाध्यक्ष (संस्कृत शिक्षा): विनोद कुमार शर्मा
-
महिला उपाध्यक्ष: परिधि सैनी
-
महिला संगठन मंत्री: वीणा शर्मा
-
संयुक्त मंत्री: वीरेंद्र चतुर्वेदी
-
संगठन मंत्री: ओम प्रकाश भांभी
-
ऑडिटर: योगेंद्र जैन
-
कार्यालय मंत्री: सुरेंद्र सिंह राजपूत
-
महिला संयुक्त मंत्री: सारिका चतुर्वेदी
-
प्रवक्ता: राजेश कुमार शर्मा
-
सदस्य: प्रधानाचार्य रमाकांत तिवारी, उप प्राचार्य जगदीश जीनगर, व्याख्याता शिवराज झंवर, वरिष्ठ अध्यापक सत्यनारायण खटीक, प्रारंभिक शिक्षा—नरेंद्र कुमार टेलर, प्रबोधक—नारायण बिश्नोई, महिला शिक्षा—आशा डीडवानिया, शारीरिक शिक्षा—सरोज व्यास, सेवानिवृत्त शिक्षक—सत्यनारायण ओझा
-
विशेष आमंत्रित सदस्य: नीलम अग्रवाल, प्रीति जैन, इंसाफ मोहम्मद, धनश्याम खटीक, मधुबाला शर्मा, रमा तिवारी, मोहसिन अली काजी
चुनाव अधिकारी प्रेमशंकर जोशी और प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और शिक्षकों के हितों के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प करवाया।
