लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बारावरदा/बूजो गांव। ग्रामीणों की लंबे समय से उठ रही मांग को देखते हुए सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दख द्वारा स्वीकृत हुए हीरा महादेव मंदिर के खुले बरामदे के निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को कर दिया गया। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
बूजो गांव स्थित हीरा महादेव मंदिर के खुले बरामदे और बड़ीडोरी में शीतला माता मंदिर के निर्माण कार्य का शुभ मुहूर्त सरपंच ऊंकार लाल मीणा और सरपंच प्रतिनिधि द्वारा संपन्न किया गया। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष प्रकट किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने मंत्री गौतम कुमार दख के प्रति आभार व्यक्त किया। सरपंच ऊंकार लाल मीणा ने कहा कि सरकार गांव के विकास कार्यों में लगातार सकारात्मक सहयोग दे रही है, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से लंबित मांगें पूरी हो रही हैं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गणपत सुथार, महिपाल जैन, मंडल मंत्री परमानंद गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि गेबीलाल मीणा, बालूराम टांक, बूथ अध्यक्ष कैलाश मीणा, मुकेश गुर्जर, केशुराम, भगवान, देवी लाल सहित अनेक ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।