Home latest राजस्थान पेंशनर समाज द्वारा निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ

राजस्थान पेंशनर समाज द्वारा निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

चौमहला, झालावाड़। राजस्थान पेंशनर समाज गंगधार-चौमहला द्वारा न्यायालय परिसर चौमहला के बाहर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

उपशाखा अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने पूजा-अर्चना के साथ प्याऊ का उद्घाटन किया। इस पहल से न्यायालय परिसर में आने वाले पक्षकारों, गवाहों, वादियों के साथ-साथ राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

पेंशनर समाज द्वारा गत वर्ष भी इसी प्रकार की प्याऊ का संचालन किया गया था, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को काफी राहत मिली थी।

इस अवसर पर सचिव रमेश कुमार निगम, नरपत सिंह भाटी, रमेश शर्मा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, श्याम सुंदर जोशी, पुरन लाल शर्मा, गोरधन परमार, अशोक सोनी, विनोद निगम सहित कई पेंशनर उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version