लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले 8 नए जिलों में जिला परिषदों के गठन को दी मंजूरी
सत्यनारायण सेन गुरला, जयपुर।
राजस्थान में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले राज्य सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 8 नए जिलों में जिला परिषदों के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही संबंधित पुराने जिलों की जिला परिषदों का पुनर्गठन भी किया गया है। इस फैसले के बाद अब इन नए जिलों में जिला परिषद चुनाव करवाने का रास्ता भी साफ हो गया है।
पंचायत राज विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी, जिसके बाद राजस्थान के सभी 41 जिलों में जिला परिषदें स्थापित हो गई हैं। अभी तक केवल 33 जिलों में ही जिला परिषदें संचालित थीं।
इन नए जिलों में बनी नई जिला परिषदें
-
डीग
-
बालोतरा
-
ब्यावर
-
डीडवाना–कुचामन
-
फलौदी
-
सलूंबर
-
कोटपूतली–बहरोड़
-
खैरथल–तिजारा
इन जिलों के गठन के साथ ही ग्रामीण प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय निकायों को सुचारू रूप से चलाने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजस्थान के सभी 41 जिले (अपडेटेड सूची)
श्रीगंगानगर, धौलपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, पाली, दौसा, जयपुर, सिरोही, झुंझुनू, सीकर, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, बाड़मेर, जालौर, भरतपुर, जोधपुर, अलवर, प्रतापगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, डीडवाना, फलौदी, सलूंबर, खैरथल–तिजारा, डीग, कोटपूतली–बहरोड़, ब्यावर।
