Home latest राजस्थान का बजट आमजन के जीवन में खुशहाली लाएगा – मेवाड़ा

राजस्थान का बजट आमजन के जीवन में खुशहाली लाएगा – मेवाड़ा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने राज्य विधानसभा में प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आस्था, अंत्योदय और अर्थव्यवस्था पर केंद्रित खुशहाल राजस्थान का बजट न केवल प्रदेश की आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि जन-जन के जीवन में खुशहाली का नया अध्याय भी जोड़ेगा। उन्होंने आमजन के सर्वांगीण विकास और समग्र उन्नति को समर्पित इस जनहितकारी एवं लोक कल्याणकारी बजट के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार प्रकट किया।

मेवाड़ा ने कहा कि बजट में भीलवाड़ा शहर को क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा शहर की तस्वीर को बदलने का कार्य करेगी। जिले में टेक्सटाइल पार्क एवं सेरेमिक जोन के विस्तार सहित नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना से विकास को पंख लगेंगे। 132 केवी ग्रिड की स्थापना बिजली की समस्या से राहत प्रदान करेगा। इसके अलावा युवा, महिला, किसान आधारित बजट में नंदीशालाओं, गोशालाओं में प्रति पशु अनुदान में वृद्धि सहित आसान कर प्रावधानों, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, रोजगार, पर्यावरण, सहकारिता, कानून व्यवस्था आदि क्षेत्रों में की गई घोषणाओं से भीलवाड़ा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version