लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजसमंद। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान बजट 2026 प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट युवाओं, शिक्षा, कौशल विकास, किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।
सांसद मेवाड़ ने संसद में विपक्ष के व्यवहार की निंदा करते हुए इसे अशोभनीय और अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि संसद जैसे गरिमामय लोकतांत्रिक मंच पर हंगामा करना और ट्रेजरी बेंच तक जाकर पोस्टर लहराना संसदीय परंपराओं के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री होते हैं और सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे नियमों के तहत सभी पक्षों को सुनकर सदन की कार्यवाही संचालित कर रहे हैं।
राजस्थान बजट को लेकर उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला बजट विकासोन्मुखी होगा और प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देगा।

















































