आशीर्वाद समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, असम के राज्यपाल ओमप्रकाभठश माथुर ,पूर्व सीएम वसुंधरा राजे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया के बेटे महीप पूनिया- सिप्पी के आशीर्वाद समारोह में कई प्रदेशों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ,कांग्रेस -बीजेपी के दिग्गज नेता वर- वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे।
जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित ईपी में आयोजित आशीर्वाद समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, असम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, राजस्थान और हरियाणा सरकारों के राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, भाजपा के विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, पुराने पदाधिकारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी आशीर्वाद समारोह में पहुंचे और वर वधु को आशीर्वाद दिया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी वर वधु को आशीर्वाद दिया
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य विधायक भाजपा नेताओं ने वर वधु को आशीर्वाद दिया डॉ सतीश पूनिया से मुलाकात की
असम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर भी आशीर्वाद देने पहुंचे
पंजाब के राज्यपाल गुलाब सिंह कटारिया पूर्व मंत्री सीआर चौधरी
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर अन्य नेता
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आशीर्वाद दिया
राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष विजय रहाटकर पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ और अन्य
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस के विधायक बड़ी संख्या में कार्यक्रम पहुंचे
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी वर वधू का आशीर्वाद दिया उनके साथ भी कांग्रेस विधायक कार्यक्रम में शामिल हुए
राजस्थान सरकार में मंत्री ओटाराम देवासी और अन्य भाजपा नेता
कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा और अन्य भाजपा नेता
राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य भाजपा के नेता
राजस्थान की शान रूमा देवी
फओॐओथओओ
डॉ सतीश पूनिया के आशीर्वाद समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा -कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। कार्यक्रम में सतीश पूनिया के पुराने जमाने के साथी भी मौजूद रहे। जिनमें एबीवीपी कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के दौरान उनके साथी रहे, उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के दौरान की टीम के अधिकांश सदस्य, पत्रकार, जयपुर, दिल्ली और हरियाणा के पत्रकार भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए । सभी ने डॉक्टर सतीश पूनिया को और उनके बेटे – बहू को शुभकामनाएं दी
