लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
चाकसू, जयपुर (सत्यनारायण चांदा)। कोटखावदा में दिगत आनंद आई.पी.एस पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि ललित कुमार शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के मार्गदर्शन एवं सुरेंद्रसिह आर.पी. एस. सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू जयपुर दक्षिण के निर्देशन में थानाधिकारी कोटखावदा भरत महर पु.नि. के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा लूट,मोबाइल स्नेचिंग,मारपीट कर रूपये ऐठने वाली गैंग के सरगना कृष्ण कुमार मीना उर्फ के.के.व उसके साथियो की धरपकड करने के दौरान थाना प्रतापनगर जयपुर की टीम पर जानलेवा हमला के मामले में कुख्यात कंगला गैंग के सक्रिय सदस्य विकास मीना को प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कारागार से प्राप्त कर गिरफतार किया गया है। वही कोटखावदा के गांव ठिकरिया मीणान मे लूट,मोबाइलस्नेचिंग ,मारपीट कर रूपये ऐठने वाली कंगला गैंग के सरगना कृष्ण कुमार मीना उर्फ के. के. व उसके साथियो की धरपकड लिए आये थे तब पुलिस जाप्ता के साथ मे मुलजिम कृष्ण कुमार मीना उर्फ कें. के. व उसके साथियों व परिवार के लोगो ने पुलिस दल पर लाठी-सरियो से ताबडतोड जानलेवा हमला कर घायल कर लजिम को छुडाने की वारदात पर प्रकरण में पुलिस थाना कोटखावदा दक्षिण पर दर्ज करवाया गया जिसका अनुसंधान थानाधिकारी कोटखावदा द्वारा किया गया। प्रकरण के मुलजिमान की त्वरित गिरफतारी के लिए गठित टीम द्वारा मुख्य आरोपी व कुख्यात कंगला गैंग के सरगना कृष्ण कुमार मीना उर्फ के. के. विश्राम मीना, रामकेश मीना, रामवतार मीना, राजूलाल मीना, रामफूल मीना, मीरादेवी, छोटीदेवी, सियाराम मीना व दयाराम मीना, महेद्र कुमार मीना, जितेश मीना उर्फ जीतू को पूर्व में त्वरित दस्तयाब कर प्रकरण मे बाद अनुसंधान गिरफतार किया गया व शेष रहे मुलजिमान की तलाश की गयी जो कि मशकन से गायब होने व रूहपोश होने की वजह से नही मिलें वही तत्पश्चात प्रकरण में वाछित मुलजिम विकास मीना पुलिस थाना रामनगरिया जयपुर से मोबाइल लूट की वारदातो में गिरफतार होकर के केंद्रीय कारागार घाटगेट जयपुर में दाखिल होने की सूचना प्राप्त होने पर मुलजिम विकास मीना पुत्र शिवपाल मीना उम्र 23 साल निवासी खेजडीखुर्द पुलिस थाना कोटखावदा जयपुर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफतार किया गया है जिसने पूछताछ पर अपने शोक पूरा करने के लिए अपनी गैंग के लोगो के साथ में मोबाइल,पर्स,चेन स्नेचिंग की वारदात करना बताया है तथा अपनी गैंग के सरगना के के उर्फ कृष्ण मीना को पुलिस टीम से छुडवाने के लिए उस पर हमला करना कबूल किया है जिससे कंगला गैंग के सदस्यो द्वारा इलाका थाना व आस पास मे अन्य वारदातो के बारे मे गहन अनुसंधान किया जा रहा है।















































