लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सीकर (योगेश ऋषिका)। पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को आरटीओ ऑफिस स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपली नगर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक एवं प्रदेश संगठन मंत्री जयपाल सिंह शेखावत ने पुलवामा घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए शहीदों के बलिदान को याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय पूर्व सैनिक संगठन एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं ने पूर्व मंत्री सुभाष महरिया के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल के साथ राजस्थान के पांचों शहीदों के घर जाकर वीरांगनाओं को 1 लाख 71 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।
विद्यालय की प्राचार्य सुनीता आर्य ने शहीदों की वीर गाथाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया। शारीरिक शिक्षक राजवीर सिंह ने भी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की अमर गाथा का स्मरण कराया।
इस अवसर पर रामस्वरूप सैनी, पूजा कुमारी, सुमन चौधरी, सुमन सिसोदिया, चंदा देवी, सुभीता देवी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
