प्रत्येक मतदाताओ का बारीकी से होगा सत्यापन

0
191
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलए-2 की नियुक्ति में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया बल

भीलवाड़ा, (विनोद सेन) । जिले में आगामी फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलेक्टर) जसमींत सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, विश्वसनीयता एवं निष्पक्षता को सुनिश्चित करने के लिए आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री संधू ने कहा कि लोकतंत्र की जड़ें मतदाता सूची से शुरू होती हैं और यदि यह त्रुटिरहित, अद्यतन और सत्यापित होगी तो चुनाव प्रक्रिया स्वतः ही निष्पक्ष और सुदृढ़ होगी।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के हर बूथ स्तर पर प्रत्येक मतदाता का भौतिक सत्यापन किया जाएगा, जिससे किसी भी अपात्र, दोहराए गए या मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकें और नए पात्र मतदाताओं को समय पर जोड़ा जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे समयबद्ध रूप से ऐसे बीएलए-2 नियुक्त करें जो स्थानीय क्षेत्र से हो, क्षेत्र की जानकारी रखता हो और कार्य के प्रति गंभीर एवं सक्रिय हो। उन्होंने कहा कि “बीएलए-2 की भूमिका पुनरीक्षण प्रक्रिया की रीढ़ है। यदि बीएलए-2 सक्षम और जिम्मेदार होंगे तो मतदाता सूची की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सकेगी।“

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here