लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सूचना पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के किया सुपुर्द गंगापुर सिटी के वसुंधरा कॉलोनी की घटना
गंगापुर सिटी (बनी सिंह मीना)। उपखंड मुख्यालय पर सालोदा क्षेत्र स्थित वसुंधरा कॉलोनी में गुरुवार रात को एक 20 वर्षीय युवती ने कड़े के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को गंगापुर सिटी गवर्नमेंट हॉस्पिटल लेकर आई जहां पर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार करौली जिले के सपोटरा तहसील के माधोराजपुरा गांव निवासी मनीषा मीणा (20) पुत्र बलराम मीणा गंगापुर सिटी के सालौदा क्षेत्र स्थित वसुंधरा कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार मनीषा शाम को खाना खा पीकर सो गई। रात को करीब 12:30 बजे के बाद मनीषा ने कमरे में लगे छत के कड़े पर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर उदेई मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना अधिकारी उदेई मोड़ राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ में मौके पर पहुंचे और कमरे को खुलवाकर छत के कड़े पर लगे फंदे से मनीषा को नीचे उतारा। बाद में पुलिस शव को लेकर गंगापुर गवर्नमेंट हॉस्पिटल आई और यहां शव को मोर्चरी में रखवाया। साथ ही परिजनों को सूचना दी। सुबह परिजनों के आने पर परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि आत्महत्या क्यों की है इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने आत्महत्या के मामले में मामला दर्ज किया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।