Home latest विधायकों ने आईपैड को बनाया स्टैंड , कई आईपैड खराब- देवनानी...

विधायकों ने आईपैड को बनाया स्टैंड , कई आईपैड खराब- देवनानी ने लगाई फटकार

0

*आईपैड का सही तरीके से उपयोग नहीं किये जाने पर  देवनानी ने जताई पीडा*

*महंगी डिजिटल वस्तुओं का घर की तरह करें इस्तेमाल*

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को सदन में व्यवस्था देते हुये कहा कि सभी विधायकगण की सीटों पर आईपैड लगाये गये है। उन्होंने पीड़ा जाहिर करते हुये कहा कि बार-बार कहने के बावजूद भी इनका उपयोग सही तरीके से नहीं किया जा रहा। कुछ लोग तो इसे स्टैंड के रूप में काम में ले रहे हैं, इन पर कागज रखकर पढ़ने और दबाव रखने से चार सीटों पर लगे आईपैड को रिपेयर कराया गया है।  देवनानी ने विधायकों से अनुरोध किया कि ये स्टैंड नहीं हैं, टैक्निकल उपकरण हैं, डिजिटल तरीके से उपयोग में लिया जाता हैं।

देवनानी ने कहा कि इन आईपैड का प्रशिक्षण में दिये गये तरीकों से उपयोग किया जायें।  देवनानी ने विधायकगण से कहा कि इन आईपैड को लॉक करके न जाये, ना ही इनके साथ फोन कनेक्ट करे और स्टैंड के रूप में तो इनका बिल्कुल ही उपयोग न करे। ये नाजुक चीजें हैं। इन्हें अपना समझकर उपयोग करें। जब इन्हें हिलाएं-डुलाएं, जैसे अपने घर की चीज को इस्तेमाल करते हैं ,उसी प्रकार इनका भी उपयोग करें। यह कोई सस्ती चीज नहीं है, बड़ी मुश्किल से 16-17 करोड़ रुपये खर्च करके इन्हें लगाया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version